फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates gathered at the Education Board headquarters over errors in the HTET; the Secretary assured a resolution within three weeks.

Bhiwani News: एचटेट की त्रुटियों को लेकर शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एकजुट हुए अभ्यर्थी, सचिव ने तीन सप्ताह में समाधान का दिया भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates gathered at the Education Board headquarters over errors in the HTET; the Secretary assured a resolution within three weeks.
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे अभ्या​र्थियों को आश्वासन देते सचिव द
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) की त्रुटियों को लेकर बुधवार को प्रदेशभर के अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एकजुट हुए और धरना दिया। मौके पर पहुंचे बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बातचीत के दौरान तीन सप्ताह में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। अभ्यर्थियों ने लिखित आश्वासन मिलने तक बोर्ड का घेराव और धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चार और पांच जुलाई को प्रदेशभर में एचटेट-2025 की परीक्षा हुई थी। इसमें करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा परिणाम से पहले ही प्रश्नों और उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों की करीब सात हजार आपत्तियां बोर्ड के पास दर्ज कराई गई थीं। इनके समाधान को लेकर अभ्यर्थी लगातार बोर्ड मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एचटेट की त्रुटियां दूर कर अभ्यर्थियों को लाभ देने की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बोर्ड मुख्यालय पहुंचे। बोर्ड सचिव ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर बातचीत की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि वे बार-बार के आश्वासनों से तंग आ चुके हैं। इसलिए इस बार लिखित में समाधान का भरोसा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव कर बैठ गए और महात्मा गांधी का पाठ पढ़ने लगे। उनका कहना था कि जब तक लिखित में समाधान का भरोसा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि हर आपत्ति के लिए 100-100 रुपये देने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। उनका आरोप था कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत आंसर की जारी करता है। यहां तक कि 100 रुपये फीस भरने के बाद भी ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं हो रही है।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस बार एचटेट में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की किताबों से सही उत्तर का सबूत देने के बावजूद उनके उत्तर सही नहीं माने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना था कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार-बार तारीख पर तारीख दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।


वर्सन:::::
तीन सप्ताह में सभी अभ्यार्थियों की समस्या का समाधान करेंगे। इसको लेकर हर विषय के विशेषज्ञ की कमेटी बनेगी। इन गलतियों से सीख लेंगे ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों।- दीपक बाबूलाल करवा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed