{"_id":"6856eb8d6dac579a390e6fde","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-cash-and-liquor-from-a-liquor-shop-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135828-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शराब ठेके से नकदी व शराब चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शराब ठेके से नकदी व शराब चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गांव ईशरवाल में शराब ठेके से नकदी व शराब चुराने के मामले में आरोपी ईशरवाल निवासी नरेश व दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 25,850 रुपये व चोरी की गई छह बोतल शराब बरामद की है।
इस बारे में तोशाम पुलिस थाना में बिधवान निवासी सचिन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में पुलिस को बताया था कि उनकी ईशरवाल में शराब की दुकान है। 20 जून की सुबह ठेके के सेल्समैन ने फोन कर बताया कि रात को आरोपी ठेके में घुसकर नकदी और एक पेटी देसी शराब चोरी कर ले गए। इस संबंध में तोशाम पुलिस ने केस दर्ज किया था। 20 जून को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के मुख्य सिपाही दीपक कुमार ने शराब ठेके से रुपये व शराब चोरी के मामले में कतवार की जोहड़ी से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए है।