{"_id":"673120d01fb34593bc0b1004","slug":"truck-burnt-due-to-electric-current-driver-died-due-to-burns-while-trying-to-extinguish-the-fire-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125523-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: करंट से जला ट्रक, आग बुझाते समय झुलसने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: करंट से जला ट्रक, आग बुझाते समय झुलसने से चालक की मौत
Mon, 11 Nov 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की आग से झुलसकर देवराला गांव के एक युवा चालक की मौत हो गई। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। छह महीने पहले हुई दुर्घटना में उसके पिता का पैर टूट गया था। इसलिए परिवार पालने की जिम्मेदारी चालक की ही थी।
देवराला गांव निवासी 26 वर्षीय संजय उर्फ रेलू वाहन चालक थे। वह जूई गांव के कारोबारी का ट्रक चलाते थे। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह ट्रक लेकर परिचालक के साथ अपने घर से कोतवाली राजस्थान क्षेत्र के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे उन्होंने ट्रक को रूपनगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
ट्रक से उतरकर वह पेशाब करने चले गए। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर ट्रक पर गिर गई। इस कारण ट्रक के नीचे आग लग गई। जब वह वापस ट्रक के पास आए तो चालक संजय और सहायक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आग पर रेत डालते समय आग ने संजय को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण संजय भी झुलस गए। सूचना मिलने पर पास में स्थित पुलिस थाने की टीम भी वहां पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने बिजली कार्यालय में फोन करके आपूर्ति बंद करवाई। तब तक चालक संजय गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई कर देवराला में परिजनों को सूचना दी। गांव में सूचना पहुंचते ही वहां मातम छा गया।
मेरा एक ही लड़का था। वही आजीविका चलाता था। बेटे के जाने से उसकी दो बहनों की राखी का धागा भी टूट गया। अब वह किसको राखी बांधेगी। इस हादसे ने मेरे बुढ़ापे का सहारा ही छीन लिया। -सीताराम सोनी, मृतक संजय का पिता।
-- -- -