फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tribal Pride Day will be celebrated in colleges and universities on 15th.

Bhiwani News: कॉलेजों व विवि में 15 को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tribal Pride Day will be celebrated in colleges and universities on 15th.
भिवानी। प्रदेश के सभी राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालयों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित व्याख्यान, प्रदर्शनी, जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन


भारत सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था जो महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में मनाया जाता है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध बहादुरी से संघर्ष करते हुए जनजातीय संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य जगबीर मान ने उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed