फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trains will remain cancelled in July due to non-interlocking work

Bhiwani News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जुलाई में ट्रेनें रहेगी रद्द

Wed, 04 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trains will remain cancelled in July due to non-interlocking work
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली-सराय रोहिला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण शहर के जंक्शन से जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। कार्य के चलते कुछ ट्रेनें जुलाई माह में रद्द रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड रेल सेवा 21 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली रेल सेवा भी 21 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली-हिसार रेल सेवा 24 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा 24 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54315, रेवाडी- हिसार रेल सेवा 24 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेल सेवा 24 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ट्रेन रद्द रहने पर व्यापारी वर्ग रहेगा प्रभावित
21 से 28 जुलाई तक दिल्ली को जाने वाली ट्रेनें रद्द रहने पर व्यापारी वर्ग प्रभावित रहेगा। इसके साथ ही दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि भिवानी से प्रतिदिन सैकड़ों लोग दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक में स्थित कंपनियों में कार्य करने जाते हैं। वहीं देर शाम काम से छूटने के बाद वापस ट्रेनों के माध्यम से घरों में पहुंचते हैं। इस कारण ट्रेन के रद्द होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों के लिए रहेगी। वहीं दिल्ली के बाजारों से भी व्यापारी सामान लेने जाते हैं। वहीं विद्यार्थी भी प्रतिदिन रोहतक के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने जाते हैं। ट्रेन रद्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed