फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sports nurseries in four districts of Haryana; Sports skills of players will improve, green signal received

Bhiwani News: हरियाणा के चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियां; खिलाड़ियों का निखरेगा खेल कौशल, मिली हरी झंडी

Tue, 23 Jan 2024 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अशोक भारद्वाज, भिवानी (हरियाणा)
अशोक भारद्वाज, भिवानी (हरियाणा) Updated Tue, 23 Jan 2024 08:50 AM IST
सार

हरियाणा खेल विभाग की ओर से चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियों को खोलने की अनुमति दी है। भिवानी में वॉलीबाल की एक, हिसार में फुटबाल की एक, जींद में हॉकी की एक खेल नर्सरी खुलेगी। जबकि सोनीपत जिले में सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां खोली जाएंगी।

विज्ञापन
sports nurseries in four districts of Haryana; Sports skills of players will improve, green signal received
भीम स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब प्रदेश के चार जिलों की 13 नई खेल नर्सरियां खिलाड़ियों के कौशल को निखारेंगी। हरियाणा खेल विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में 13 खेल नर्सरियों को मंजूरी दी है। इसी के साथ इनके अंदर खिलाड़ियों के दाखिला कर उनके खेल अभ्यास को भी हरी झंडी मिल चुकी है।

विज्ञापन


भिवानी में वॉलीबाल की एक, हिसार में फुटबाल की एक, जींद में हॉकी की एक खेल नर्सरी खुलेगी। जबकि सोनीपत जिले में सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। इनमें कुश्ती, वाॅलीबाल और कबड्डी के खेल शामिल हैं। इन खेलों के खिलाड़ी खेलों में बेहतर ढंग से अपनी तैयारी कर पाएंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी जिले के लिए पदकों की झड़ी लगाएंगे।
विज्ञापन


हरियाणा खेल विभाग की ओर से भिवानी जिले में वॉलीबाल की खेल नर्सरी गांव कालोद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खोलने की अनुमति दी है, जबकि हिसार जिले के गांव देवां में फुटबाल की खेल नर्सरी को मंजूरी मिली है। इसी तरह जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के राजीव गांधी खेल परिसर में हॉकी की नई खेल नर्सरी मंजूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत जिले में सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां मंजूर हुई हैं। इनमें गांव सलीमसर माजरा, गांव सलसपुर माजरा, कासंड़ा, गढ़ी ब्राह्मणान और सीतावली में कबड्डी की पांच नई खेल नर्सरियां मंजूर हो गई हैं। इसी तरह सोनीपत के डोडवा और सरागथल में वॉलीबाल की दो नई खेल नर्सरी मंजूर हुई हैं। गांव हरसन कलां और तिहाड़ मलिक के अलावा गोहाना में तीन कुश्ती की नई खेल नर्सरियां खोलने की अनुमति मिल गई है।


हरियाणा खेल विभाग की ओर से चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियों को खोलने की अनुमति दी है। विभाग की तरफ से इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के दाखिले किए जाने के भी निर्देश हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों के लिए खेल भत्ता और खुराक भत्ता भी दिया जाएगा। -धुरेंद्र हुड्डा जिला खेल अधिकारी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed