फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Traffic rules were violated in the Tiranga Bike Rally in Bhiwani, minors drove two-wheelers without helmets

Bhiwani: तिरंगा बाइक रैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जियां, बिना हेलमेट नाबालिगों ने दौड़ाए दुपहिया वाहन

Wed, 13 Aug 2025 02:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीम स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा साइकिल, बाइक रैली को एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल और नगराधीश अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Traffic rules were violated in the Tiranga Bike Rally in Bhiwani, minors drove two-wheelers without helmets
हर घर तिरंगा साइकिल और बाइक रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीम स्टेडियम में बुधवार को हर घर तिरंगा साइकिल और बाइक रैली में यातायात नियमों की खूब धज्जियां उड़ी। नाबालिगों ने बिना हेलमेट थ्री रायडर के साथ शहर की सड़कों पर खूब दुपहिया वाहन दौड़ाए। हालांकि इस कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। एडीसी और नगराधीश ने हरी झंड़ी दिखाकर बाइक रैली को भीम स्टेडियम से रवाना किया था।

विज्ञापन


इसके बाद बिना हेलमेट और थ्री रायडर के साथ युवा शहर की सड़कों पर सरपट दुपहिया वाहन दौड़ाकर ले जाते हुए नशा मुक्त का संदेश भी दे रहे थे। हालांकि इस दौरान भारत अभियान के तहत युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी डटी थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने न तो हेलमेट की तरफ ध्यान दिया न थ्री रायडर को बाइक रैली में शामिल होने से टोका।
विज्ञापन




नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीम स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा साइकिल, बाइक रैली को एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल और नगराधीश अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एडीसी नागपाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। तिरंगा साइकिल चेतना रैली के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना है। इस रैली में लोग साइकिल पर तिरंगा लेकर चलते हैं और देश के प्रति अपनी एकता और समर्थन का प्रदर्शन करते हैं। यह रैली देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ-साथ देश के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों के बारे में जागरूक करती है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधि आयोजित कर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed