फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   traffic pilice cut challan of car for without helmet in Bhiwani

ट्रैफिक पुलिस का कारनामा : स्कूटी की जगह काट दिया कार का चालान, अब उपभोक्ता जाएगा कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
traffic pilice cut challan of car for without helmet in Bhiwani
भिवानी। अगर आप कार से जा रहे हैं तो भी हेलमेट लगाना होगा। जी हां यह हम नहीं बल्कि खुद ट्रैफिक पुलिस के काटे जा रहे चालान से स्पष्ट हुआ है। दरअसल यातायात पुलिस ने कुछ दिन पहले हांसी गेट पर स्कूटी से अपने बेटे के साथ घर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर उसका हेलमेट का चालान काटा था, मगर हड़बड़ी में उस व्यक्ति ने पुलिस को स्कूटी की जगह कार का आरसी थमा दिया। ट्रैफिक पुलिस ने भी बिना देखे मशीन से ऑनलाइन कार के आरसी पर हेलमेट के चालान की पर्ची काटकर उसके हाथ में थमा दी। घर जाकर उसने देखा तो पाया कि कार के आरसी (रजिस्ट्रेशन कार्ड) पर हेलमेट का चालान कटा है। वह चालान भुगतान करने के लिए जिला यातायात पुलिस थाना पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके हेलमेट के चालान को सीट बेल्ट के चालान में बदला गया है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी सुरेंद्र बागला ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर क्लर्क लगा हुआ है। वह अपने बेटे को रोजाना की तरह ही खेल एकेडमी से अपनी स्कूटी पर लेकर हांसी गेट होते हुए घर जा रहा था। हांसी गेट चौक पर उसे ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और हेलमेट के बारे में पूछा। उसने अपनी स्कूटी के सभी कागजात दिखा दिए। ट्रैफिक दरोगा ने उससे स्कूटी और गाड़ी दोनों की आरसी ले ली थी, क्योंकि उसके पास उसकी स्कूटी और कार दोनों की आरसी पर्स में थी। इसके अलावा भी उसने अपने चालक लाइसेंस व इंश्योरेंस संबंधी कागजात भी पुलिस को दिखाए थे। जिसके बाद यातायात पुलिस ने उसे बिना हेलमेट वाहन चलाने पर एक हजार रुपये का चालान मशीन से काटकर थमा दिया। घर जाकर उसने चालान नहीं देखा, लेकिन जब वह जिला यातायात पुलिस थाने में चालान भुगतने पहुंचा तो उसे पता चला कि चालान उसकी कार आरसी के पर काटा गया है। वह भी हेलमेट का, जबकि यातायात पुलिस थाने के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में हेलमेट के चालान को सीट बेल्ट के एक हजार रुपये के चालान में बदल दिया। सुरेंद्र बागला ने कहा कि वह इस मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम व अन्य संबंधित अथॉरिटी के समक्ष लेकर जाएगा।
विज्ञापन

गलती वाहन चालक की
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यातायात पुलिस बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान कर रही है। इस दौरान कागजातों की जांच की जा रही है। स्कूटी चलाने वाले ने पुलिस को ही गलत दस्तावेज दिए होंगे, इसी वजह ये ऐसा हुआ है। लापरवाही वाहन चालक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रांत सिंह, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed