{"_id":"600096ab8ebc3e31f65e3da4","slug":"traffic-people-road-block-one-way-bhiwani-news-rtk5909051177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे बने दोराहे, आधा किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगा वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे बने दोराहे, आधा किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगा वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
जंजीर लांघकर जाते वाहन चालक।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी होने के कारण पहले ही शहर के लगभग सभी मुख्य चौक जाम रहते हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जाम रोकने के लिए चौक को दोराहा बना दिया है। महम गेट चौक को दोराहा बनाए जाने से लोगों को रोहतक गेट तक का करीब आधा किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
इसी तरह घंटाघर चौक को भी सुबह अधिक भीड़ होने के कारण दोराहा बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जाम रोकने का अन्य कोई विकल्प नहीं है। सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को नगर परिषद अधिकारी ही हटवा सकते हैं।
शहर में 12 मुख्य चौक हैं। जिनमें रोहतक गेट, महम गेट चौक, हांसी गेट, घंटाघर चौक, दादरी गेट चौक, दिनोद गेट चौक मुख्य हैं। अब हालात की बात की जाए तो पहले सोमवार, मंगलवार को इन चौकों पर जाम की स्थिति बनती थी। मगर अब तो हर रोज ही यहां जाम के हालात रहते हैं। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने महम गेट चौक को जंजीर और लोहे की तार बांधकर पूरी तरह से दोराहा बना दिया है। इसी तरह घंटाघर को भी किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने भले ही यह व्यवस्था जाम रोकने के लिए की हो मगर यह आमजन के लिए आफत बन गई है।
विज्ञापन
अब वाहन चालकों को महम गेट से यदि दूसरी साइड के किसी अस्पताल, बैंक या जालान अस्पताल जाना हो तो उन्हें रोहतक गेट तक का करीब आधा किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना होगा। इसी तरह घंटाघर पर भी यदि किसी को हांसी गेट से अस्पताल की ओर जाना हो तो उन्हें कृष्णा कॉलोनी मोड़ तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। जो हर किसी के लिए परेशानी बना है। इसका एक कारण यह भी है कि वाहन चालकों को दो जगह के जाम से जूझना पड़ रहा है। किसी को पुराना बस स्टैंड से जालान अस्पताल या इस साइड के अस्पताल, बैंक जाना है तो उसे महम गेट के अलावा रोहतक गेट चौक के जाम से भी जूझना पड़ेगा। कुछ वाहन चालक इस परेशानी से बचने के लिए जंजीर को ऊपर या नीचे करके भी निकलने का प्रयास करते हैं, मगर इसमें हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
रेहड़ी चालकों के सामने पुलिस बेबस
महम गेट चौक पर पर वाहन घुमाने की जगह कम है। दूसरा यहां रेहड़ी चालकों ने सड़क पर ही अपनी रेहड़ियां लगा रखी है। जिन्हें हटाने में पुलिस भी बेबस है। यहां दुकानदार ही रुपये लेकर अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी लगवाते हैं। उन्हें हटाने के प्रयास हो तो राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन शुरू हो जाते है।
वर्जन-
महम गेट चौक और घंटाघर चौक पर जाम रोकने के लिए रस्सियां व जंजीर बांधी जाती है। महम गेट चौक पर वाहनों के लिए घूमने की जगह कम है। इस कारण जाम लगता है। रेहड़ियां हटाने का कार्य नगर परिषद का है।
- विक्रांत, ट्रैफिक एसएचओ
वर्जन-
अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलता रहता है। पुलिस की मांग पर सहयोग किया है। अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाएगा।
- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद