फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trade deal with America is fatal for farmers: Randeep Surjewala

अमेरिका से हुई ट्रेड डील किसानों के लिए घातक: रणदीप सुरजेवाला

Tue, 10 Feb 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Trade deal with America is fatal for farmers: Randeep Surjewala
डीसी कॉलोनी में नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने 
भिवानी। राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताया। साथ ही केंद्रीय बजट को धनाढ्य लोगों के लिए बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डुबोकर कंगाल कर दिया है।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला भिवानी में अपने समर्थक एवं नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन व पार्षद सतेंद्र मोर के पिता मंजीत सिंह मोर के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त मोर परिवार को सांत्वना दी। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय बजट व हरियाणा के आने वाले बजट सहित अमेरिका से हुई ट्रेड डील को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के आने वाले बजट से किसी को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि भाजपा ने हरियाणा को कर्ज में डूबो कर नासूर बना दिया है। अब सरकार के पास ना कर्मचारियों की पेंशन, ना वेतन और ना विकास का पैसा बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कंगाल कर दिया है। वहीं सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र के बजट में किसी भी क्षेत्र या वर्ग को कुछ नहीं मिला। केंद्र का बजट महज मुट्ठी भर धनाढ्य लोगों के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय अमेरिका भारतीय सामान पर तीन फीसदी टैक्स लगाता था। अब अमेरिका 18 फीसदी टैक्स लगाएगा। उन्होंने कहा कि ये ट्रेड डील भारतीय किसानों के लिए घातक साबित होगी। साथ ही कहा कि इस ट्रेड डील की आड़ में सरकार किसानों की सब्सिडी भी खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार से जवाबदेही लेनी चाहिए, वरना ये ट्रेड डील तीन काले कृषि कानूनों से भी घातक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्वी संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, ब्रजलाल बहबूलपूरा जिला अध्यक्ष हिसार ग्रामीण, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, कृषक विभाग हरियाणा के अध्यक्ष ईश्वर नैन, उमेश भारद्वाज, पूर्व विधायक शशि परमार, जीबीटीएल के मार्केटिंग हेड सुनील सांगवान आदि ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed