फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tractor march, road jaam, police, farmers

किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा से दिखाई ताकत, कर्मचारियों ने घेरा लघु सचिवालय तो पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
tractor march, road jaam, police, farmers
कर्मचारियों को लघु सचिवालय के अंदर जाने से रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में कर्मचारी भी उतर आए हैं। मंगलवार को किसानों ने शहर में किसान ट्रैक्टर यात्रा से अपनी ताकत और एकजुटता दिखाई। किसानों ने करीब चार सौ से अधिक ट्रैक्टरों के साथ शहर के सरकुलर रोड सहित मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर यात्रा निकाली। करीब तीन सौ अधिक ट्रैक्टर एक साथ सरकुलर रोड पर उतरने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

वहीं कर्मचारियों ने किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए लघु सचिवालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने जबरन अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोका। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों व आंदोलनरत कर्मचारियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में कर्मचारियों ने डीआरओ प्रमोद चहल को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली से दिखाई शहर में एकजुटता, शहर हुआ जाम
किसान संगठनों ने 26 जनवरी की दिल्ली ट्रैक्टर रैली की मंगलवार को रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान खांसी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान शहर की सड़कों पर उतरे। करीब तीन सौ से अधिक ट्रैक्टर से शहर के चारों ओर चक्कर लगाकर किसानों ने एकजुटता और ताकत दिखाई। किसान नेताओं ने कहा कि यह तो ट्रेलर है, दिल्ली में जिले से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टरों से जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के आह्वान पर किसान ट्रैक्टरों के साथ हुडा पार्क में एकत्रित हुए। ट्रैक्टर यात्रा को शहीद भगत सिंह के परपौत्र यादवेंद्र सिंह ने रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर यात्रा पार्क से चंद्रशेखर चौक, महम रोड, अग्रसेन चौक से होते हुए दादरी गेट, हनुमान गेट, दिनोद गेट, घंटाघर होते हुए वापस कोर्ट रोड पर होते हुए हुडा पार्क में पहुंचे। यात्रा में किसानों व युवाओं जोश देखते ही बन रहा था। संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने इस यात्रा को संबोधित किया और किसान विरोधी कानून रद्द नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान विकास सीसर रोहतास पहलवान मिताथल, सुंदर पहलवान, कामरेड ओमप्रकाश, कमल प्रधान, गंगाराम श्योराण, अजीत धनाना, परमजीत मड्डू, सरदार इंद्रमोहन, महेंद्र प्रजापति, सुरेश सैनी, गिरवर सिंह राठौड़, सज्जन कुमार सिंगला, अशोक जोगी, सरवर प्रधान, वीरेंद्र किरोड़ी, लीला निनान, बलबीर बजाड, बलबीर, बलवान एमसी, मा. राज सिंह जताई, दिलबाग सिंह ढुल, मंगल सिंह सूई, व्यापारी नेता देवराज मेहता आदि मौजूद रहे।

किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Bhiwani

 शहर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed