{"_id":"6606fc59af0c769a0807a112","slug":"town-residents-forced-to-buy-and-drink-water-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115278-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टैंकर से खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर कस्बावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टैंकर से खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर कस्बावासी
Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बहल। गर्मी बढ़ने के साथ ही कस्बे में पेयजल की समस्या भी गहराती जा रही है। पिछले पांच दिन से कस्बे के विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बढ़ती किल्लत के कारण लोगों को पानी का टैंकर मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बे के वार्ड नंबर 2, 3 में पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। इस वजह से लोगों के लिए पानी के लिए मारे मारे फिरना पड़ रहा है। पानी की बढ़ती समस्या को लेकर जब लोग जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पानी की मोटर जली हुई है। जबकि उनके पास दूसरी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जब मोटर ठीक होकर आएगी तभी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी।
युवा प्रधान शक्ति सिंह गाढ़ा व अन्य लोगों ने कहा कि जब भी गर्मी का मौसम आता है तो लोगों के समक्ष सही समस्या बन जाती है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी आने से पहले ही कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की जाती है कि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
पानी की मोटर खराब होने की वजह से बहल कस्बे के कुछ वार्डों में पेयजल समस्या है। विभाग द्वारा मोटर को ठीक करवाया जा रहा है। जैसे ही व्यवस्था होगी पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
- सुनील कुमार, जेई, पब्लिक हेल्थ, बहल।