फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Town residents angry over installation of old flag in Shaheed Gulab Singh Park

Bhiwani News: शहीद गुलाब सिंह पार्क में पुराना झंडा लगाने पर भड़के कस्बावासी

Thu, 15 Aug 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Town residents angry over installation of old flag in Shaheed Gulab Singh Park
बवानीखेड़ा के शहीद गुलाब सिंह पार्क में पुराना झंडा लगाने पर भड़के, नारेबाजी करते कस्बावासी।
बवानीखेड़ा। शहीद गुलाब सिंह पार्क में नगर पालिका की ओर से पुराना झंडा लगाए जाने पर कस्बावासी बिफर पड़े और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नपा सचिव ने बताया कि अभी यही झंडा मौजूद था, जो लगाया गया है। जल्द ही व्यवस्था होने पर तबदील किया जाएगा।
विज्ञापन

बवानीखेड़ स्थित शहीद गुलाब सिंह पार्क में हनुमान पारासर, अनिल शर्मा, जोगेंद्र काजल, अमित कुमार, संदीप पहलवान ने रोष प्रदर्शन करते हुए बताया कि पार्क में स्थापित किए गए लाखों रुपये की कीमत के पोल पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। जो काफी मैला हो गया था। इस पोल पर पिछले चार माह से तिरंगा नहीं था। चार माह पहले लगे हुए झंडे को मैला होने के कारण उसे उतारा गया था। लेकिन जो तिरंगा नगर पालिका द्वारा बुधवार को लगाया वह गीला व मैला लगाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नया झंडा लगा होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिस समय यह यात्रा निकाली गई उस समय तिरंगा नहीं था। बाद में इसे स्थापित करवाया गया। जो तिरंगा झंडा लगाया गया है वह पुराना और गीला आनन फानन में लगाया गया। कस्बावासियों ने नया तिरंगा लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed