{"_id":"63138056a3d15b092f31d2b1","slug":"tough-matches-in-block-level-games-bhiwani-news-hsr640930482","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेलों में हुए कड़े मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेलों में हुए कड़े मुकाबले
विज्ञापन
कैरू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य मदन तंवर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के द्वारा विद्यार्थी में सर्वांगीण विकास होता है और अनुशासन की भावना आती है, जिसके द्वारा विद्यार्थी अपने बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
खेल प्रबंधक एवं डीपी सोमदत्त शर्मा ने बताया की कुश्ती के मुकाबलों में अंडर 14 आयु वर्ग में हेतमपुरा का उपेंद्र प्रथम रहा। 12 आयु वर्ग में प्रथम 38 किलोग्राम में लोहानी के ललित ने प्रथम, 44 किलो भार वर्ग में कैरू के गौरव ने प्रथम, 48 किलो भार वर्ग में सौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 भार वर्ग में 45 किलो में ढाणी शंकर के योगेश प्रथम, 48 किलो भार वर्ग में लोहानी के दीपक ने प्रथम, 51 किलोग्राम में कार्तिक प्रथम, 55 किलोग्राम में हैप्पी ले गया प्रथम, 60 किलोग्राम में साहिल ढांगर प्रथम, 65 किलोग्राम में राहुल प्रथम, 71 किलोग्राम में हर्ष प्रथम, 80 किलोग्राम में रवि जुई खुर्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
70 किलोग्राम में डीएस कैरू के साहिल ने मारी बाजी
अंडर-19 के 57 किलोग्राम में तरुण प्रथम, 61 किलोग्राम में कमल प्रथम, 65 किलोग्राम में ढांगर के नीरज प्रथम, 70 किलोग्राम में डीएस कैरू के साहिल प्रथम, 74 किलोग्राम में उमेश गोलागढ़ ने प्रथम, 79 किलोग्राम में देवराला के मोहित ने प्रथम, 97 किलोग्राम में नितिन ढांगर प्रथम, कबड्डी केबी अंडर- 14, 17 एवं 19 के मुकाबले भी बड़े रोचक हुए, जिसमें कैरू मॉडल स्कूल ने बाजी मारकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इसके अलावा एथलेटिक्स लड़कियों के मुकाबले भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं डीपी बलवान सिंह, सतवीर सिंह, विनोद पीटीआई, रणबीर पीटीआई, कुलदीप पीटीआई, अमरपाल, राजेश, अजय लांबा, धीरज, जगबीर ग्रेवाल, विद्या डीपी उपस्थित रहे।