{"_id":"667c70fdc4b5b07ecc0724e6","slug":"tosham-town-submerged-in-the-first-rain-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119281-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहली बारिश में ही डूबा तोशाम कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहली बारिश में ही डूबा तोशाम कस्बा
Thu, 27 Jun 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में बारिश होने के बाद गली में जमा पानी।
तोशाम। कस्बे में बुधवार सुबह हुई पहली बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे बस स्टैंड के नजदीक कई जगह पूरा बाजार तालाब जैसा दिखा। ऐसे में कस्बे के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले काफी समय से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच बुधवार सुबह कस्बे में तेज बारिश हुई। कुछ ही देर में चारों तरफ पानी भर गया। इससे डाकघर मार्ग, गुरुद्वारा वाली गली, पुराना बस स्टैंड के साथ वाली गली, पुराना सिविल अस्पताल मार्ग आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई और बाजार ने तालाब का रूप ले लिया। इन जगहों पर करीब पांच फुट तक बरसाती पानी भर गया।
दुकानों के आगे आने-जाने के लिए कोई रास्ता न बचने के कारण कई दुकानदार दुकान भी नहीं खोल पाए। बारिश होने से कस्बे के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलभराव परेशानी बढ़ा गया। लोगों का कहना था कि जब पहली बारिश के दौरान ही यह हालात हैं तो मानसून के दौरान हालात और भी अधिक बदतर होंगे जिसका खामियाजा कस्बे के लोगों को ही भुगतना पड़ेगा। इससे परेशान लोगों ने स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत से अभी से उपाय करने की मांग की है।