फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tomorrow is the last day for depositing fees for the students of second merit list in ITI

Bhiwani News: आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन कल

Sun, 13 Jul 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day for depositing fees for the students of second merit list in ITI
शहर की राजकीय आईटीआई का मुख्य  द्वार।
भिवानी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दाखिले की दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। यह जानकारी राजकीय आईटीआई भिवानी के दाखिला नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को समय पर फीस जमा करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी, इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी व अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की राजकीय आईटीआई में कुल 16 ट्रेडों की 836 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिले की दस राजकीय आईटीआई में सीमित सीटों के कारण दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। विभाग ने शनिवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की थी जिसके तहत चयनित विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक फीस जमा करवानी है। वहीं 16 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और 19 जुलाई तक आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

दाखिला नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्र सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के योग्य बनते हैं। निजी कंपनियों में आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, वेल्डर जैसे ट्रेडों में स्वरोजगार शुरू करने की भी संभावनाएं होती हैं। अपेक्षाकृत कम फीस होने के कारण यह आर्थिक रूप से भी एक व्यावहारिक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया जारी
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत फिजिकल काउंसिलिंग भी शुरू कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली व दूसरी मेरिट सूची में नहीं आया है, वे 17 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में फिजिकल रूप से उपस्थित होकर दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए मौके पर ही फीस जमा करवाना अनिवार्य होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दाखिला सुनिश्चित करें।


दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवाकर आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को लगाई जाएगी।
- वेद प्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed