फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last date to apply for HTET, more than 1.5 lakh forms have been submitted.

Bhiwani News: एचटेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, डेढ़ लाख से ज्यादा फार्म जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to apply for HTET, more than 1.5 lakh forms have been submitted.
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि चार जनवरी रविवार है। शनिवार तक प्रदेशभर से एचटेट के लिए लगभग डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केवल दस दिन का ही समय दिया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जिस पर अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू की थी। खास बात यह है कि इस बार आवेदकों को आवेदन के लिए केवल दस दिन ही उपलब्ध कराए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि चार जनवरी निर्धारित की गई है जबकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार और पांच जनवरी का समय दिया गया है। पिछली बार एचटेट के लिए साढ़े तीन लाख से अधिक आवेदन हुए थे।
विज्ञापन


17 व 18 जनवरी को तय किया गया है एचटेट का शेड्यूल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड वर्ष 2026 में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा जिसका शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से 17 और 18 जनवरी को एचटेट आयोजित करने का संभावित शेड्यूल तय किया गया है। इसके बाद नवंबर माह में एक बार फिर एचटेट परीक्षा कराई जाएगी। जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षा एचटेट-2025 के नाम से आयोजित की जाएगी जबकि नवंबर में एचटेट-2026 आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एचटेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि चार जनवरी तक है। परीक्षा के लिए अभी तक लगभग डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सरकार के आदेश व अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। - डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed