फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last date for uploading marks of 10th-12th practical exams, delay will attract penalty.

Bhiwani News: 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि आज, देरी पर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Today is the last date for uploading marks of 10th-12th practical exams, delay will attract penalty.
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अंक अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों पर प्रति विद्यार्थी 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा जबकि देरी की स्थिति में विद्यालय मुखिया को जिम्मेदार मानते हुए उनसे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाएं दो से 16 फरवरी तक संचालित की गई थीं। इन परीक्षाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों की सामान्य जागरूकता एवं जीवन कौशल तथा सह-पाठ्य गतिविधियों के ग्रेडिंग अंक भी 19 फरवरी तक वेबसाइट पर भरना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो उसे जुर्माने के साथ 20 से 23 फरवरी तक अंक अपलोड करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। विद्यालयों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी उपयोगकर्ता पहचान संख्या का प्रयोग करते हुए सभी अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 23 फरवरी के बाद किसी भी प्रकार का प्रतिवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय सीमा के बाद अंक भेजने की अनुमति नहीं होगी और परिणाम से संबंधित किसी भी समस्या के लिए संबंधित विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रकार के आंतरिक अंक एक साथ भेजना जरूरी
बोर्ड के निर्देशों के अनुसार केवल प्रायोगिक विषयों के अंक ही नहीं, बल्कि आईएनए, जीएलएस और सह-पाठ्य गतिविधियों के मूल्यांकन अंक भी इसी अवधि में अपलोड करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी विवरण अधूरा न छोड़ा जाए और निर्धारित समय के भीतर पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई गई दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। ऐसे में जिले के सभी विद्यालयों को निर्धारित समय पर अंक अपलोड करने के आदेश दिए गए थे। फिर भी यदि किसी विद्यालय द्वारा बच्चों के अंक अपलोड नहीं किए गए है, तो उन सभी के निर्धारित समय में अंक अपलोड करवा दिए जाएंगे। -निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed