फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today Hisar-Barauni special train will run through Bhiwani

Bhiwani News: आज भिवानी से होकर चलेगी हिसार-बरौनी विशेष ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Today Hisar-Barauni special train will run through Bhiwani
भिवानी। रेलवे लगातार त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-बरौनी-हिसार स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया है।
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04719, हिसार-बरौनी स्पेशल रेलसेवा हिसार से मंगलवार रात 10:15 बजे रवाना होकर वीरवार को अलसुबह 3:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04720, बरौनी-हिसार स्पेशल रेलसेवा आठ नवंबर को बरौनी से शुक्रवार दोपहर दो बजे रवाना होकर शनिवार को शाम 7:30 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, भिवानी सिटी, कलानौर कलां, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूर बस्ती, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच 148बी पर सर्विस रोड बनाने की दरकार

संवाद न्यूज एजेंसीबवानीखेड़ा। कस्बे के लोगों ने पुर रोड से निकल कर जाने वाला भिवानी से हांसी तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 148 बी पर मार्ग के किनारे सर्विस रोड बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कस्बावासी निशिकांत उर्फ टोनी पाराशर और भारत कौशिक के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने सोमवार को डीआरओ सुरेश कुमार को अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने विधायक कपूर वाल्मीकि को भी ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने कहा कि एनएच बनाने वालों ने सरकार की ओर से निर्धारित लाल डोरे वाले खेतों में जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया है। इस कारण उन्हें अपने खेतों तक आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।सोमवार सुबह एकजुट किसानों ने एनएच बना रहे अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। डीआरओ के माध्यम से भारत सरकार के सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा। डीआरओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी। इस माैके पर निशिकांत पाराशर, भारत कौशिक, सत्यनारायण, राहुल, हेमंत, साहिल व समीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed