फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   To make the district drug-free and protect youth from drug abuse, DLSA has released a detailed schedule.

Bhiwani News: जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के सेवन से बचाने के लिए डीएलएसए ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल

Thu, 11 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
To make the district drug-free and protect youth from drug abuse, DLSA has released a detailed schedule.

विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के सेवन से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 14 दिसंबर से छह जनवरी तक चलेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के निर्देशानुसार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता फैलाई जाएगी।

अभियान का ये रहेगा शेड्यूल
14 दिसंबर को लघु फिल्म और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू होगा। 15 दिसंबर को वैश्य कॉलेज भिवानी में जागरूकता शिविर आयोजित होगा। 16 दिसंबर को सीबीएलयू के साइकोलॉजी विभाग के मनोवैज्ञानिकों द्वारा सहकर्मी परामर्श का आयोजन किया जाएगा। 17 दिसंबर को बीट्स लॉ कॉलेज और 18 दिसंबर को टीआईटी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक, प्रेरक लघु फिल्मों का प्रदर्शन, सेलिब्रिटी अपील, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 19 दिसंबर को भीम स्टेडियम में ‘रन फॉर ड्रग फ्री’ कार्यक्रम होगा। 20 से 22 दिसंबर तक बीट्स लॉ कॉलेज, बीआरसीएम लॉ कॉलेज बहल और सीबीएलयू लॉ विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे सप्ताह में 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत विभाग के माध्यम से ग्राम सभा में नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई जाएगी। 24 और 25 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर और पीड़ितों के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को ऑटो व झुग्गी-झोपड़ी में, 27 दिसंबर को देवसर धाम में धार्मिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 और 29 दिसंबर को लोहानी, बापोड़ा, खानक, जुई कलां, जमालपुर, सोहासंड़ा, बहल और बड़वा में जागरूकता शिविर और पीएलवी द्वारा सामग्री वितरण किया जाएगा। चौथे सप्ताह में जिला जेल विभाग द्वारा 30 और 31 दिसंबर को कैदियों और उनके परिवारों को नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया जाएगा। 1 जनवरी को कैदियों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा। 2 जनवरी को खानक, जुई कलां, जमालपुर, सोहासंड़ा, बहल और बड़वा में जागरूकता शिविर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 जनवरी को सीबीएलयू, बीआरसीएम लॉ कॉलेज बहल और बीट्स लॉ कॉलेज द्वारा परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। 4 जनवरी को लोहिनी, बापोड़ा, खानक, जुई कलां, जमालपुर, सोसरा, बहल और बड़वा में कानूनी सहायता शिविर और जागरूकता शिविर आयोजित होंगे। 5 जनवरी को डीएडीशन सेंटर में जागरूकता शिविर और नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। 6 जनवरी को हितधारकों के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed