फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tired of wife and in-laws, young man committed suicide by hanging

पत्नी व ससुराल वासियों से तंग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tired of wife and in-laws, young man committed suicide by hanging
बवानीखेड़ा। गांव बडेसरा में शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष से तंग एक 35 वर्षीय युवक ने घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मृतक की पत्नी, सास ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में बडेसरा निवासी मृतक संदीप की मां संतोष ने बताया कि उसके बेटे संदीप व कि उसकी पत्नी सुमन से अनबन चल रही थी और उसकी पत्नी एक साल से अपने गांव जींद जिले के रामकली में रहती थी। इस बारे में कई बार सुलह के प्रयास हुए और पंचायत में फैसला करने के प्रयास किए गए, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। उसने बताया कि संदीप के ससुराल वाले संदीप पर 25 लाख रुपये में मामला रफादफा करने का दबाव बना रहे थे। इसी से वह परेशान रहता था। ससुराल वासियों से परेशान होकर उसने शुक्रवार को घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने मृतक की मां संतोष के बयान पर मृतक की पत्नी सुमन व रामकली निवासी उसकी सास-ससुर ससुर साले पर आत्महत्या के लिए आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed