{"_id":"63e929dd9cf5310a020881c6","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-in-bhiwani-of-haryana-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: दो बाइकों की भिड़त में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत, बहल-भिवानी रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: दो बाइकों की भिड़त में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत, बहल-भिवानी रोड पर हुआ हादसा
Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
सार
बाइक टकराने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम करने वाले व राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कृष्ण का फाइल फोटो। विकास का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहल-भिवानी रोड पर तोशाम मोड़ के समीप रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोकलपुरा निवासी विकास(30), लाड भांडवा निवासी सुभाष (45) और कलानौर निवासी कृष्ण (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोकलपुरा निवासी विकास अपने मामा लाड भांडवा निवासी सुभाष के साथ बहल से अपने गांव गोकलपुरा जा रहा था। वहीं, सामने से कलानौर निवासी कृष्ण बहल की तरफ आ रहा था। तोशाम मोड़ से थोड़ी दूर पहले दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
विज्ञापन
बाइक टकराने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम करने वाले व राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर से शवों को कब्जे में ले लिया है जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - महेंद्र सिंह, प्रभारी, बहल थाना पुलिस।