फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three new cases of dengue surfaced, figure reaches 170

Bhiwani News: डेंगू के तीन नए केस सामने आए, 170 तक पहुंचा आंकड़ा

Fri, 06 Dec 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three new cases of dengue surfaced, figure reaches 170
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक  कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। शुक्रवार को डेंगू के तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इसी के साथ जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है। जबकि पिछले साल 278 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए थे। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलाव के बाद भी डेंगू का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। शहरी दायरे में ही डेंगू के 117 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में शहरी दायरे में फॉगिंग की डिमांड भी बढ़ रही है। हालांकि नगर परिषद की पांच टीमें फॉगिंग कार्य में लगी हैं, लेकिन इसका भी डेंगू पर कोई प्रभाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घर-घर बुखार पीड़ित मरीजों की पहचान करने में जुटी हैं। जबकि एंटी लारवा एक्टिविटी टीमें भी पानी ठहराव की संभावित जगहों पर पहुंच रही हैं। वहीं घरों के अंदर मच्छर का लारवा मिलने पर भी लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य का कहना है कि शहरी और ग्रामीण दायरे में फॉगिंग कराए जाने की जरूरत है। फॉगिंग शाम के समय कराई जाए तो कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed