{"_id":"65b6885e33d7435435078dd4","slug":"three-mobile-phones-stolen-from-two-youths-who-came-for-examination-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112357-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: परीक्षा देने आए दो युवकों के तीन मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: परीक्षा देने आए दो युवकों के तीन मोबाइल फोन चोरी
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में परीक्षा देने आए दो छात्रों के तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामले की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने फोन चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी नीरज ने बताया कि वह वैश्य कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। 27 जनवरी की सुबह नौ बजे कॉलेज में उसका पेपर था। उसके पास दो मोबाइल फोन थे। वहीं परीक्षा देने के दौरान उसने अपने दोनों फोन बैग में परीक्षा केंद्र के बाहर रख दिए थे। उसका दोस्त पंकज का भी पेपर था, उसने भी अपना फोन बैग के अंदर वहां पर रखा था। जब परीक्षा देकर दोनों लौटे तो उनके बैगों के अंदर से तीनों मोबाइल फोन गायब मिले। शहर थाना पुलिस ने फोन चोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।