फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   three, days, kidnap, girl, dead, body, found,

तीन दिन पहले अपहृत लड़की का शव नहर से मिला

Wed, 24 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले घर से अपहृत लड़की का शव बुधवार को लोहारू कैनाल से मिला है। लड़की के परिजनों ने तीन युवकों पर लड़की की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।  इस संबंध में सदर पुलिस ने अगवा करना व  हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत  तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। लड़की के पिता ने तीन दिन पहले इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

गांव मोरवाला निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। इसमें परिजनों ने तीन युवकों पर लड़की को अगवा करने करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर तीन युवकों पर 22 मई को ही केस दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने  दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन एक  अन्य युवक  पकड़ में नहीं आ सका है। वहीं बुधवार दोपहर गायब लड़की का शव लोहारू कैनाल में घिकाड़ा पंप हाउस  में मिला। जहां सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने इसकी सूचना  सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए मोरवाला निवासी लड़की के परिजनों  को बुलाया तो उन्होंने अपनी लड़की होने की पुष्टि की। शव की सूचना मिलने पर डीएसपी हैड क्वार्टर सुरेश हुड्डा भी जांच करने मौके पर पहुंचे। जिसके बाद  शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां परिजनों ने बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की ऐसे में एसएमओ नहीं होने से शव को डैड रूम में रखवा दिया गया है शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।   उधर, पीड़ित परिजनों ने तीनो युवकों पर लड़की की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पहले से ही केस दर्ज  कर रखा है।  पुलिस ने  शुरूआत में  धारा 363 व 366 अगवा करने संबंधी केस दर्ज किया था। अब शव  मिलने पर पुलिस ने इस केस में धारा 302 व 201 भी शामिल कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed