फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three bike-borne miscreants looted Rs 47,700 and a gold chain from a junk dealer

Bhiwani News: कबाड़ी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 47,700 रुपये और सोने की चेन लूटी

Fri, 23 May 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three bike-borne miscreants looted Rs 47,700 and a gold chain from a junk dealer
बवानीखेड़ा। कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक कबाड़ी के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट करके 47,700 रुपये और सोने की चेन लूट ली। बाइक सवारों ने कबाड़ी पर ईंट और डंडों से हमला किया। वहां मौजूद लोगों ने कबाड़ी का बचाव किया। जिसके बाद इसकी सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी हिमांशु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बवानीखेड़ा में कबाड़ी की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर मौजूद था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपी बवानीखेड़ा के ही रहने वाले हैं। जब वह दुकान के सामने खड़ा था तो तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु ने आरोप लगाए कि युवकों ने आते ही सबसे पहले उसकी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दूसरे युवक ने उसे नीचे गिरा दिया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ईंट से हमला कर उससे 47,700 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले भी उसकी दुकान पर आए थे। तीनों आरोपी नशा करते हैं और कई दिनों से वारदात की फिराक में थे। उसने आरोपियों को दुकान में आने से रोका था। इसी बात को लेकर वे उससे रंजिश रखने लगे। बवानीखेड़ा थाने के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। प्राथमिक दृष्टया से यह मामला मारपीट का लग रहा है। हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed