फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three and a half lakh rupees stolen from the cash box

Bhiwani News: छत के रास्ते से घुसे चोर, इनवर्टर और डीवीआर का कनेक्शन काट गल्ले से चुराए साढ़े तीन लाख रुपये

Sun, 11 Aug 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees stolen from the cash box
भिवानी। शहर के भीड़ी घाटी कपड़ा बाजार स्थित सूट के थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से दुकान के अंदर पहुंचे। इनवर्टर और सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर का कनेक्शन काटकर गल्ले में रखी साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञ दल ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गुलशन कुमार ने बताया कि वह शहर के भीड़ी घाटी कपड़ा बाजार में कपड़े के थोक विक्रेता। वह शुक्रवार रात दुकान को ठीक से बढ़ाकर घर गए थे। इसके बावजूद रात में चोर छत के ऊपर लगे लोहे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने वहां लगे इनवर्टर और सीसीटीवी को नाकाम करने के लिए डीवीआर का कनेक्शन भी काट दिया। इसके बाद चोरों ने इत्मिनान से दुकान खंगाली। शनिवार सुबह देखा कि चोरों ने दुकान के अंदर सामान बिखेरा था। चोर गल्ले के अंदर से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दुकानदार गुलशन ने बताया कि उन्होंने ये राशि किसी को देने के लिए दुकान के गल्ले के अंदर ही रख दी थी। पुलिस की डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञ दल भी वहां पहुंचा। इस दल ने चोरों का पता लगाने के लिए करीब घंटे तक दुकान के अंदर से तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल शहर थाना पुलिस ने थोक कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। सूचना मिलते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भानुप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कपड़ा व्यापारी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोर को जल्द पकड़ने और चोरी हुई नकदी बरामद करवाने की मांग की है।


भीड़ी घाटी कपड़ा बाजार के थोक व्यापारी गुलशन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरों का जल्द पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। -सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed