{"_id":"676ee494062bbc4fac054afe","slug":"three-accused-of-fraud-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127715-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रुपे कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रुपे कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 27 Dec 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक कार्ड की लिमिट रुपे कार्ड बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी नेहरू पार्क वार्ड नंबर 20 फाजिल्का पंजाब, आशीष निवासी फाजिल्का जिला फिरोजपुर पंजाब व राजेंद्र सिंह निवासी ढाणी अमरपुर फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है।
भिवानी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनके कार्ड की लिमिट रुपये कार्ड में बदलने के नाम पर एक लिंक भेजा। लिंक को शेयर करने पर आरोपियों द्वारा बिना किसी ओटीपी के उनके खाते से 27,767 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए गए थे।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 दिसंबर को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम के मुख्य सिपाही रफीक ने तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से कुल 5250 बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।