{"_id":"6a99dce04f0a61ffe30ecd2c","slug":"third-accused-arrested-in-case-involving-extortion-demand-from-shopkeeper-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156459-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने एक दुकानदार को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई की है। जबरन रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में संगठित गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जिले में संगठित अपराध के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशिकांत उर्फ कालिया निवासी बहल के रूप में हुई है।
बहल निवासी हेमकरण ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह बहल में एक गिफ्ट गैलरी की दुकान चलाते हैं। करीब 24-25 अगस्त की रात वह खाना खाने के बाद घूमने निकले थे।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव बहल निवासी विनोद उर्फ ध्याला अपने 6-7 साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी में आया। उन्होंने हेमकरण की गाड़ी रोककर उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उसे नहर की पटरी के सुनसान रास्ते पर ले गए। वहां सभी आरोपियों ने हेमकरण के साथ मारपीट की। एक आरोपी ने मारपीट की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हेमकरण से रुपये की मांग की।
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने 1 सितंबर को विनोद उर्फ ध्याला और संजय को गिरफ्तार किया था। 3 सितंबर को एएसआई जोगेंद्र पाल की टीम ने तीसरे आरोपी शशिकांत उर्फ कालिया को बहल से पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि शशिकांत मजदूरी करता है। उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में जान से मारने की नीयत से हमला करने का एक अभियोग दर्ज है। शशिकांत को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया।