{"_id":"6782e6e4b7fd23deaf0886b4","slug":"thieves-stole-jewelry-and-stuff-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128398-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर चोर ले उड़े आभूषण और सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर चोर ले उड़े आभूषण और सामान
Sun, 12 Jan 2025 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कृष्णा कॉलोनी माल गोदाम रोड स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर आभूषण व सामान पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात के समय महिला अपने बच्चों की छुट्टियां होने पर पति के पास गुरुग्राम गई थी। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी माल गोदाम निवासी राज रानी ने बताया कि उसके पति मनीष की गुरुग्राम राजीव नगर सेक्टर 14 में जूतों की दुकान है। उसके दो बच्चे हैं। इनदिनों बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां होने की वजह से वह अपने बच्चों को लेकर पति के पास गुरुग्राम में गई थी। इसी बीच वीरवार रात को उसके मकान के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। चोर उसके घर से एलईडी, एक लेपटॉप, एक टच लैपटॉप, पांच नाक के सोना के कोके, एक चांदी की पॉयल, दो स्मार्ट वॉच, चार चांदी की अंगूठी, एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना किया। वहीं इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन