फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves stole cash and jewellery from inside the house

Bhiwani News: घर के अंदर नकदी और आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Sun, 13 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from inside the house
भिवानी। शहर के हालु बाजार में दिनदहाड़े एक मकान से चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हालु बाजार क्षेत्र निवासी विनोद उर्फ अनुप शर्मा ने बताया कि गत 11 अप्रैल की दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच मात्र आधा घंटा में चोर दिनदहाड़े उसके घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। चोर घर के अंदर छोटी संदूक के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की चुटकी, एक नोज पिन सोने की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और इस संंबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed