फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be up to six admissions for the 34 vacant seats

Bhiwani News: बी-फार्मेसी कोर्स की खाली 34 सीटों पर छह तक होंगे दाखिले

Tue, 05 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
There will be up to six admissions for the 34 vacant seats
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य गेट। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के फार्मेसी विभाग की ओर से बी. फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए खाली 34 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए छह नवंबर तक ऑफलाइन तरीके से आवेदन हो सकेंगे।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. नितिन बंसल ने इसके लिए काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित किया है। इसके मुताबिक बी फार्मेसी की खाली सीटों पर दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी छह नवंबर की शाम पांच बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और हरियाणा राज्य की सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थी भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित आवेदन शुल्क सहित फार्मेसी विभाग में छह नवंबर की शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। सभी खाली सीटों पर दाखिले के लिए सात नवंबर को सभी निर्धारित आरक्षित श्रेणी के लिए संस्थान स्तरीय काउंसलिंग होगी। सात नवंबर को ही शाम चार बजे तक दाखिला मेरिट सूची फार्मेसी विभाग की ओर से सीबीएलयू की अधिकृत वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी अभिलेख सत्यापन के बाद 11 नवंबर तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। आरक्षित श्रेणियों की बची सीटों के लिए 12 नवंबर को संस्थान स्तरीय काउंसलिंग होगी। इसकी दाखिला मेरिट सूची सीबीएलयू की अधिकृत वेबसाइट पर दिखाई जाएगी। इस दाखिला मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 14 नवंबर तक शुल्क जमा करा सकते हैं। बी फार्मेसी कोर्स की इन खाली सीटों पर दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी सीबीएलयू की अधिकृत वेबसाइट www.cblu.ac.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed