फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be no problem of drinking water in Tosham town: SDM

तोशाम कस्बे में नहीं रहेगी पेयजल की समस्या : एसडीएम

Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem of drinking water in Tosham town: SDM
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि तोशाम कस्बे में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए जल घर के नवीनीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। नए टैंक बनाए जा रहे हैं और बेहतर पेयजल सप्लाई के क्रियांवन के लिए अलग-अलग क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने जलघर पहुंचकर निर्माणाधीन वाटर टैंक का निरीक्षण किया और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति जानी। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन वीरवार को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचे और निर्माणाधीन वाटर टैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने विभाग के एसडीओ विक्रम पूनिया के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कस्बे में बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। कस्बे में पेयजल सप्लाई के लिए तीन नए बड़े टैकों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सात पुराने स्टोरेज टैंकों का नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में उत्तम क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल करने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ विक्रम पूनिया, सरपंच राजेश तंवर, जेई सुनील जांगड़ा, योगेंद्र सिंह व धूप सिंह, मुख्तयार सांगवान, अनिल बागनवाला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed