फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is no whereabouts, the blacksmith family sitting in the open with the elderly and milkmaid children

नहीं रहा ठिकाना, बुजुर्गों और दूधमुहे बच्चों को लेकर खुले में बैठे लोहार परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
There is no whereabouts, the blacksmith family sitting in the open with the elderly and milkmaid children
फुटपाथ से झुग्गी झोपड़ी हटाए जाने के बाद खुले आसमान के नीचे छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ गंदे ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। देवसर चुंगी से लोहारू रोड तक की सड़क को चौड़ा किए जाने का काम शुरू हो गया है। इसी को लेकर ढाई दशकों से फुटपाथ पर जमे गाडिया लोहार के कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। इन परिवारों की झुग्गियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब ये परिवार यहां से हटकर गंदे नाले के पार खाली जगह पर खुले में अपने परिवार के साथ डटे हैं। सिर से छत छिनने के बाद बेबस परिवारों के सदस्यों का कहना था कि अब उनके पास कोई ठिकाना नहीं रहा है। परिवार में 80 साल के बुजुर्गों से लेकर दूधमुहे बच्चे भी हैं। इससे उनके मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। वहीं शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की एजेंसी ने सड़क को चौड़ा किए जाने के लिए फुटपाथ से मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

फुटपाथ से हटाए जाने के बाद 80 साल की रूपा ने बताया कि उसका परिवार यहां पिछले 25 सालों से रह रहा है। उनका राशन कार्ड भी बना हुआ है। उनके वोट भी यहीं बने हैं। उनका बीपीएल राशनकार्ड भी बना है, जिस पर हर माह सस्ता राशन भी मिल रहा है। लेकिन उनके सिर पर कोई छत नहीं है। उन्होंने काफी बार सरकार और प्रशासन से घर की मांग उठाई। मगर हर बार आश्वासन ही मिलकर रह गया। उनकी जीवन शैली में सुधार के लिए सरकार ने भले ही आयोग का भी गठन कर दिया है, मगर उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं आया है। झुग्गी वासी कर्मवीर, सुनील, हीना, रानी, असीना, सुलतान, रेखा ने बताया कि उनके परिवार लोहे के औजार और बर्तन बनाकर गुजर बसर करते हैं। इन्हें खुद ही बेचने के लिए दूर दराज के गांवों तक जाते हैं। रात बिताने के लिए यहां झुग्गी थी, अब वह भी छिन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे नाले के पार डाला खुले में डेरा
फुटपाथ से हटाए जाने के बाद गाडिया लोहार परिवारों ने लोहारू रोड पर अनाज मंडी के सामने ही गंदे नाले के दूसरी तरफ अपना खुले में डेरा डाल दिया है। दरअसल रेलवे फाटक से लेकर देवीलाल चौक के आसपास तक सैकड़ों गाडिया लोहार परिवार झुग्गियों में रह रहे हैं। फुटपाथ से फिलहाल कुछ ही परिवारों को हटाया गया है, जबकि यहां अब भी काफी परिवार लोहारू रोड की फुटपाथ पर झुग्गियों में रह रहे हैं।

सड़क चौड़ी होने से आवागमन होगा आसान
देवसर चुंगी से लोहारू रोड अनाज मंडी तक सड़क को चौड़ा किए जाने का काम शुरू किया गया है। सड़क चौड़ी होने के बाद इस क्षेत्र में आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम से भी निजात मिलेगी।
-कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता बीएंडआर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed