फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is no shortage of fertilizers in Rabi season: Agriculture Minister

रबी सीजन में खाद की नहीं कोई कमी: कृषिमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of fertilizers in Rabi season: Agriculture Minister
बहल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में डीएपी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन के लिए 3.06 लाख मीट्रिक टन यानि 61 लाख 20 हजार बैग डीएपी एलोकेट हो चुकी है, विभाग ने उर्वरकों के भंडार के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान की एक इंच भूमि भी डीएपी व अन्य उर्वरकों की कमी से बिजाई के बिना नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में हर रोज दो से तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गत वर्ष सितंबर, अक्टूबर व 30 नवंबर तक दो लाख 78 हजार मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री हुई थी जबकि इस वर्ष सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में अब तक राज्य में तीन लाख 6 हजार मीट्रिक टन डीएपी की बिकी हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से डीएपी की अतिरिक्त उपलब्धता बारे लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया की आगामी तीन चार दिनों में और कई रेलवे रैक में हजारों बैग डीएपी और उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया की इसके अलावा प्रदेश के किसानों को रबी फसल के लिए यूरिया कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूरिया भी पर्याप्त में एलोकेट हो चुकी है। आगामी दो-तीन दिनों में भी आठ रेलवे रैक यूरिया अतिरिक्त प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की सिफारिश अनुसार एक बैग डीएपी या तीन बैग एसएसपी या 1.5 बैग एनपीके का प्रयोग करके फास्फोरस की आपूर्ति पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आज के दिन 23 हजार मीट्रिक टन डीएपी व 7 हजार मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने बताया की जिला भिवानी के किसानों के लिए को चालू सीजन में आज तक 25149 मीट्रिक टन डीएपी जिले के किसानों को वितरित कर दी गई है। वर्तमान में करीब 1036 मीट्रिक टन डीएपी का स्टाक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed