{"_id":"683f547e5715d4023e07da1f","slug":"there-are-cases-against-everyone-if-there-is-a-case-then-they-will-be-reprimanded-kiran-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134989-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके ऊपर केस हैं, केस होगा तो मूंड़ी खिंचेगी : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके ऊपर केस हैं, केस होगा तो मूंड़ी खिंचेगी : किरण
Wed, 04 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
किरण चौधरी।
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर ठेठ हरियाणवी में ज़ुबानी हमला बोला। किरण ने कहा कि हुड्डा पर इतने केस हैं कि उसकी मूंड़ी खिंची हुई है। साथ ही कहा कि हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगे हैं।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी तोशाम हलके के कई गांवों के दौरे पर थी। किरण ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पहले भी हो सकता है, पर हुआ नहीं। क्योंकि ऊपर से नीचे सारे के सारे हुड्डा जैसे बैठे थे। इन सबके ऊपर केस हैं और केस होंगे तो मूंड़ी दबी रहेगी। किरण ने बेखौफ कहा कि इन्होंने (हुड्डा) जनता के पैसे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ीं।
वहीं इसके बाद किरण ने अपने समर्थकों को हरियाणा के विधानसभा चुनावों की याद दिलाई और कहा कि तुम्हें लगता था कांग्रेस की सरकार बनेगी, पर मुझे पता था नहीं बनेगी। उन्होंने ठेठ हरियाणवी में कहा कि इस बार भी नीचे (विपक्ष) बैठते तो काम खत्म था। तीसरी बार भी नीचे बैठते तो आज अपना हाल भी हुड्डा जैसा होता। किरण ने कहा कि आज हुड्डा ऐसे ही घूमते-फिरते रहते हैं।
विज्ञापन
किरण चौधरी का हरियाणा में हुड्डा पर हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा कि हुड्डा नीचे ही नीचे हाथ मिलाए हुए हैं। ये खुद कांग्रेस को हराने में लगे हैं। साथ ही किरण ने कहावत के बहाने भी हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा कहावत कही कि जब बाड़ ही खेत को खा री हो तो खेत मैं के रवैगा। इस दौरान किरण चौधरी ने अपने जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता से पेड़ लगाने की अपील की। स