फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft in soldier house in Haluvas village Bhiwani

गांव हालुवास में एक ही रात को एक सैनिक व पूर्व सैनिक के घर चोरी

Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft in soldier house in Haluvas village Bhiwani
भिवानी। गांव हालुवास में एक ही रात में दो जगह चोरी की वारदात हो गई। इनमें एक घर सैनिक तो दूसरा घर पूर्व सैनिक का है। चोर पूर्व सैनिक के घर से दो लाख 93 हजार की नकदी सहित करीब आठ लाख कीमत के गहने ले उड़े। वहीं हालुवास निवासी सैनिक के घर दस हजार की नकदी सहित करीब पांच लाख के गहने ले उड़े।
विज्ञापन

दोनों ही चोरी की वारदातों की सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं गांव में सीसीटीवी फुटेज के अंदर पांच संदिग्ध चोर भी दिखाई दिए हैं, जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और हाथों में ग्लव्स हैं। वहीं नंगे पांव दिखाई दे रहे हैं। गांव हालुवास राजा पाना कुशालपुरी निवासी मनोज कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में हैं और इन दिनों छुट्टी आए हुए हैं। रविवार की रात को पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। रात को ही चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी के अंदर रखी दस हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, पांच जोड़ी कानों के सोने के बाले व सोने का माथे का टीका, पांच सोने की अंगूठी, एक नाका का सोने का काटा, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की कनोली के अलावा तीन जोड़ी चांदी पॉजेब, दो चुटकी व एक चांदी का कुडला चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब चार लाख से अधिक आंकी गई है। घर के अंदर चोर घुसे और लाखों के गहनों पर भी हाथ साफ कर ले उड़े, मगर परिवार के किसी भी सदस्य को उनकी हरकतों की कोई भनक तक नहीं लगी। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई।
विज्ञापन

वहीं गांव हालुवास माजरा देवसर निवासी पूर्व सैनिक मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को पूरा परिवार घर में सो रहा था। रात को घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर संदूकों के ताले चटका डाले और दो लाख 93 हजार की नकदी गहने ले गए। गांव में दो बड़ी चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों ने गांव में उचित पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं चोर गांव हालुवास स्थित भाजपा नेता रामकिशन हालुवासिया के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जहां पांच संदिग्ध चोर गली के अंदर रात एक बजकर 55 मिनट पर दिखाई दे रहे हैं। पांचों चोर चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए हैं और हाथों में दस्ताने पहने हुए हैं, जबकि पांव से नंगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों का सुराग लगा रहे हैं
गांव हालुवास में दो घरों के अंदर चोरी की वारदात पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल मकान मालिकों की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज हुआ है। वहीं, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच संदिग्ध चोर भी दिखाई दे रहे हैं, जिनका सुराग लगाने में पुलिस जुटी है।
-विद्यानंद, एसएचओ, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed