फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theft in houses of the same street in village Premnagar

Bhiwani News: मालिक के कमरे को कुंडी लगा चोरों ने किया 1.70 लाख की नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Theft in houses of the same street in village Premnagar
भिवानी। गांव प्रेमनगर में नकाबपोश चोरों ने रात के समय एक ही गली के दो घरों को निशाना बना 1.79 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी रिसाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की अलसुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसकी पत्नी को सुबह करीब तीन बजे घर में कुछ आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह उठा तो उसे तीन नकाबपोश घर से भागते हुए दिखाई दिए। उसने उनका पीछा करने के लिए कमरा से बाहर आने की कोशिश की। लेकिन चोरों ने उसके कमरे के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा रखी थी। इसके कारण वो उनका पीछा नहीं कर सका। पड़ोसी ने आकर उसके कमरा का दरवाजा खोला। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से 1.70 लाख रुपये की नकदी, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा सहित बच्चों की गुल्लक व उसकी पत्नी का पर्स से रुपये चोरी कर ले गए। चोरों के बारे में जब उन्होंने आस-पड़ोस में पूछा तो उन्हें पता चला कि उनकी ही गली में मंजीत के घर से भी चोर सोने की तीन जोड़ी बाले, दो जोड़ी सोने के ताबिज व दो जोड़ी चांदी की पाजेब को लगभग उसी समय चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed