फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theft again as soon as he came out of jail

Bhiwani News: जेल से बाहर आते ही फिर की चोरी, साथी के साथ पकड़ा

Wed, 31 Jan 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Theft again as soon as he came out of jail
भिवानी। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की एक बंद फैक्टरी से बैटरी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। इसमें से एक आरोपी जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने साथी के साथ मिलकर फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी किया इन्वर्टर और बैटरी बरामद की है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बाबा नगर निवासी सलिल ने बताया कि उसकी बंद पड़ी औद्योगिक सेक्टर की फैक्टरी से दो युवकों ने इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली। जब इसकी भनक पड़ोस के लोगों को लगी तो दोनों को रंगे हाथ दबोचा और फिर पुलिस बुलाई। औद्योगिक थाना के मुख्य सिपाही राममेहर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मिथुन वासी सोनितपुर असम हाल कीर्ति नगर व सुमित वासी पालुवास के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से चोरी का इन्वर्टर और बैटरी बरामद की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सुमित ने बताया कि 25 जनवरी को ही वह जेल से बाहर आया था। आने के बाद ही उसने दोबारा चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी सुमित पर जिले में पहले भी आठ चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed