फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The youth was attacked with sharp weapons

Bhiwani News: रतेरा में पहले काटी मकान की बिजली फिर युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला

Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with sharp weapons
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव रतेरा में सात जुलाई की रात साजिश के तहत युवक सुरेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया। हमले से पहले आरोपियों ने उसके मकान की बिजली आपूर्ति काट दी। जैसे ही सुरेंद्र पोल की तरफ बिजली जांचने गया पहले से घात लगाए बैठे छह युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को पहले हिसार और फिर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मंगलवार रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रतेरा गांव के चार युवक अरुण, मोनू, नरेश और जतिन इसके साथ ही मुझादपुर गांव के दो युवक विशाल व सावन शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब रतेरा निवासी सुरेंद्र के घर की अचानक बिजली चली गई। वह बाहर निकलकर बिजली के पोल के पास तारों की जांच करने गया। तभी छह युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर और हलचल के बाद जब सुरेंद्र घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी शीला भी बाहर आई। पोल के पास पति को खून से लथपथ हालत में देख उसके होश उड़ गए। शीला ने शोर मचाया जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए और मिलकर सुरेंद्र को पहले हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शीला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में ही पिछले कई दिनों से सुरेंद्र के साथ इन युवकों का किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। उसी के चलते इसका बदला लेने के लिए इन सभी युवकों ने मिलकर सुरेंद्र पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने पहले बिजली पोल से सुरेंद्र के घर की सप्लाई काटी गई फिर जैसे ही वह बाहर निकला, उस पर घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। सुरेंद्र के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि हमले की पूरी साजिश और अन्य संभावित संलिप्तताओं का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है कि कहीं वे अन्य किसी मामले में शामिल तो नहीं रहे। पुलिस का कहना है कि आपसी मनमुटाव की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया, जो अब हत्या के प्रयास में बदल चुकी है। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed