फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The yellow paw was used on the platforms of 30 shops behind the Kirodimal temple, the city council removed the encroachment.

Bhiwani News: किरोड़ीमल मंदिर के पीछे 30 दुकानों के चबूतरों पर चला पीला पंजा, नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The yellow paw was used on the platforms of 30 shops behind the Kirodimal temple, the city council removed the encroachment.
 शहर में किरोड़ीमल मंदिर के पास गली में जेसीबी मशीन से उखाड़ा गया अवैध अतिक्रमण ।
भिवानी। शहर के किरोड़ीमल मंदिर के पीछे बाजार में सोमवार को नगर परिषद ने नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ डाला। करीब 30 दुकानदारों के चबूतरे और रैंप जेसीबी के पंजे से तोड़ दिए गए। दो दिन पहले शहर थाना पुलिस ने भी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद सोमवार को नगर परिषद ने कार्रवाई की। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने चबूतरे और सीढ़ियां तोड़ने का विरोध किया लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

किरोड़ीमल मंदिर के पीछे का यह बाजार संकरी गली में स्थित है जहां दोनों तरफ खुली नालियां बनी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा चबूतरे और रैंप बनाने की वजह से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। वहीं गोशाला मार्केट से सिटी पुलिस थाना तक दुपहिया वाहनों के आने-जाने में भी कठिनाई हो रही थी। मंगलवार को नगर परिषद का दस्ता अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा और नाली के ऊपर बनी सीढ़ियां व चबूतरे तोड़ दिए। दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन जेसीबी नहीं रुकी।
विज्ञापन

बाजार के अंदर करीब 30 दुकानों के आगे अतिक्रमण हटा दिया गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया क्योंकि दुकानों के आगे केवल एक तरफ ही अतिक्रमण हटाया गया जबकि दूसरी तरफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए। नगर परिषद के सफाई दरोगा पुरुषोत्तम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले सभी दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed