फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The work of Gymkhana Club which has been incomplete for five years will be completed with three and a half crores

Bhiwani News: पांच साल से अधूरे पड़े जिमखाना क्लब का साढ़े तीन करोड़ से पूरा होगा काम

Wed, 26 Feb 2025 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
The work of Gymkhana Club which has been incomplete for five years will be completed with three and a half crores
सेक्टर 13 में ​स्थित निर्माणाधीन जिमखाना। 
भिवानी। सेक्टरवासियों के लिए पिछले पांच साल से अधूरे पड़े जिमखाना क्लब का काम अब जल्द शुरू होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जिमखाना का काम पूरा कराने के लिए तीन करोड़ 58 लाख का बजट जारी किया है। इसके टेंडर कराकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर ने विगत में इसी मामले को लेकर एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की थी। इसके बाद अधिकारी ने जिमखाना क्लब के बकाया निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 58 लाख रुपये का बजट जारी किया। बजट ही नहीं, बल्कि कार्य पूरा करवाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। हालांकि टेंडर खुलने के बाद कार्य शुरू होने में वक्त लगेगा, लेकिन अब अगले कुछ दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद बन गई।
विज्ञापन

नगर परिषद पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि जिमखाना क्लब का अधूरा कार्य पूरा करवाए जाने के लिए एचएसवीपी के हिसार स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर पुरजोर पैरवी की थी। अधिकारियों ने जल्द बजट अलॉट कराने और काम शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था। अब बजट जारी होने के टेंडर भी ऑनलाइन किया जा चुका हैं। इससे सेक्टर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर ने बताया कि तकनीकी अड़चन से जिमखाना का निर्माण कार्य रुका था। जिमखाना बनने से सेक्टर 13 और 23 के लोगों के लिए यहां शारीरिक अभ्यास करना सुलभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed