{"_id":"6818f06021b0901154066b4f","slug":"the-wall-of-the-grain-market-collapsed-in-the-field-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133716-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत में गिरी जूई अनाजमंडी की दीवार, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत में गिरी जूई अनाजमंडी की दीवार, किसान परेशान
Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
जुई में किसान के खेत में गिरी अनाजमंडी की दीवार।
जूई। अनाजमंडी की पूर्व दिशा की दीवार जूई बिचली के किसान रामकुमार सामोता के खेत की तरफ गिर गई। इस कारण वहां बोई गई कपास की फसल भी खराब हो गई। कई लावारिस पशु खेत में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव ने क्षतिग्रस्त दीवार को जल्द दुरुस्त करने की बात कही है।
किसान रामकुमार सामोता ने बताया कि दो दिन पहले हुई बारिश, आंधी के दौरान जूई के बीएसएनएल भवन और अनाजमंडी की पूर्व दिशा वाली करीब 300 फीट लंबी दीवार उनके खेत की तरफ ढह गई। इससे दबकर वहां बोई गई कपास की फसल खराब हो गई। इस रास्ते कई लावारिस पशु उनके खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
इससे चिंतित किसान रामकुमार ने प्रशासन से गिरी दीवार का मलबा उठाकर नई दीवार जल्द बनाने की गुहार लगाई है। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार ने बताया कि अधिकारियों को जल्द अवगत करवा दिया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नई दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
हीरानंद ट्रस्ट तोशाम की भूमि की नीलामी कल
तोशाम। तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि हीरानंद ट्रस्ट तोशाम की भूमि के प्लाॅट नंबर 23 को वर्ष 2025-26 एक वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। इसकी बोली सात मई को एसडीएम कार्यालय में की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नीलामी सरकार के नियमानुसार कानून सर्कल की हिदायतों के अनुसार की जाएगी।