फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Issue maximum challans for speeding at accident-prone locations: DC

दुर्घटना संभावित स्थानों पर ओवरस्पीड के अधिक से अधिक चालान करें : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Issue maximum challans for speeding at accident-prone locations: DC
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में डीसी साहिल गुप्ता ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर ओवरस्पीड के अधिक से अधिक चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, पुलिस और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को हादसों पर अंकुश लगाने के उपाय तलाशने को कहा।
विज्ञापन

डीसी ने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार जागरूक करने तथा वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों से मुख्य सड़क पर मिलने वाले टी-प्वाइंट पर अक्सर हादसे होते हैं इसलिए संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और सड़क किनारे पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि हादसों की आशंका कम हो। बैठक में एसडीएम एवं सचिव आरटीए महेश कुमार ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीसी ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से सड़क सुरक्षा के उपाय लागू करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी-लोहारू के बीच बनेंगे बाईपास, ढिगावा में सड़क होगी फोरलेन
एनएचएआई की मैनेजर मीनू ने बताया कि भिवानी से लोहारू तक बाईपास बनाए जाने हैं। इनमें लोहानी, जुई खुर्द, कस्बा लोहारू तथा भिवानी में तिगड़ाना मोड़ से देवसर मोड़ तक का बाईपास शामिल है। उन्होंने बताया कि ढिगावा में सड़क को फोरलेन करने का कार्य भी शामिल है। इस पर डीसी ने सिंचाई, लोकनिर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निकट भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अगस्त में 685 ओवरस्पीड और 3510 हेलमेट के चालान
आरटीए सचिव ने बताया कि अगस्त में ओवरस्पीडिंग के 685 चालान किए गए। हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर 3510, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 18 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 129 चालान किए गए, जबकि नाबालिग द्वारा वाहन चलाने का एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं में कुल 94 लोगों की मृत्यु हुई।

इनमें मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार 58, पैदल चलने वाले 17, कार सवार आठ, ट्रैक्टर सवार तीन, बस सवार दो, टेंपो और ई-रिक्शा सवार दो, पिकअप और बोलेरो सवार दो तथा एक साइकिल सवार और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed