{"_id":"6ababec158fff0d694020d98","slug":"boxer-priya-ghanghas-reaches-asian-games-semi-finals-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-157777-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुक्केबाज प्रिया घणघस एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुक्केबाज प्रिया घणघस एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
मुक्केबाज प्रिया घणघस।
भिवानी। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में गांव धनाना की मुक्केबाज प्रिया घणघस ने सोमवार दोपहर सवा दो बजे 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ प्रिया ने देश के लिए पदक पक्का कर लिया है।
प्रिया के कोच नवीन शर्मा ने बताया कि प्रिया ने मुकाबले में सटीक पंच और मजबूत रक्षात्मक तकनीक के साथ एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि प्रिया ने पूरे मुकाबले में मजबूती से प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रिया की जीत के साथ ही भारत का एक पदक सुनिश्चित हो गया है।
प्रिया के पिता महेंद्र ने बेटी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने एशियाई खेलों में देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब बारी पदक का रंग बदलने की है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेटी इस स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटेगी।