फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana board exam paper leak, video viral

भिवानीः परीक्षा शुरू होते ही पेपर आउट, वीडियो वायरल, तीन छात्रों व सुपरवाइजर पर केस दर्ज

Sun, 15 Mar 2020 11:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, भिवानी
अमर उजाला, भिवानी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
haryana board exam paper leak, video viral
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को 12वीं के गृह विज्ञान परीक्षा का प्रश्र पत्र महज 15 मिनट में ही वायरल हो गया। वायरल हुई विडियो में परीक्षार्थियों के नंबर भी नजर आए। जिसके बाद टीम वहां पहुंची और सुपरवाइजर को ड्यूटी से रिलीव करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। इसके अलावा तीन परीक्षार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज करवाई है। गृह विज्ञान की परीक्षा में भी खूब नकल चली और 39 नकलची पकड़े गए। एक परीक्षा केंद्र को रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों और पेपर वायरल करने वालों के बीच एक-दूसरे को मात देने का खेल चल रहा है। शनिवार को फिर महज 15 मिनट के अंदर गृह विज्ञान का प्रश्र पत्र आउट कर वायरल कर दिया गया। बाकायदा आउट प्रश्र पत्र की विडियो विभिन्न व्हाट्स-अप ग्रुपों में भेजी गई। विडियो बोर्ड अधिकारियों तक पहुंची तो इसकी गहनता से जांच की गई और जिसके बाद परीक्षार्थियों के रोल नंबर देख बोर्ड टीम संबंधित परीक्षा केंद्र तक पहुंची। विडियो में जिन तीन परीक्षार्थियों के रोल नंबर नजर आ रहे थे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


वहीं नियुक्त सुपरवाइजर को रिलीव कर एफआईआर दर्ज करवाई गई। फोन भी जब्त किया गया। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रश्र पत्र उड़नदस्ता, झज्जर द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि मुंडाहेड़ा में अनुक्रमांक 3020220307, 3020220310 एवं 3020220313 के यूएमसी दर्ज किए और परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर दो में नियुक्त पर्यवेक्षक सुखदर्शन, पीटीआई रावमावि अहरी के मोबाइल को जब्त करते हुए पर्यवेक्षक सहित इन तीनों परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने के कारण परीक्षा को रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र को 16 मार्च से राकवमावि झज्जर-5 (बी-2) में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में पांच-पांच हजार में हो रही थी सेटिंग

सोनीपत में भी नकल कराने के लिए पांच-पांच हजार रुपये में सेटिंग करने के खेल का खुलासा हुआ है। इसमें किसी निजी इंस्टीट्यूट का सदस्य हल किया हुआ प्रश्र पत्र पहुंचाने के लिए रुपये ले रहा था। हल प्रश्र पत्र परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट में पहुंचाने की बात हुई थी। सूत्र बताते है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

39 नकलची पकड़े
12वीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 39 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला हिसार एवं जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के चार केस पकड़े। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और छह नकलची पकड़े। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 29 केस दर्ज किए।

नकल मामलों में रिलीव पर्यवेक्षकों से मांगे जा रहे स्पष्टीकरण
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि जिन पर्यवेक्षकों को उनके कमरे से दो या दो से अधिक यूएमसी दर्ज होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से रिलीव किया है। ऐसे पर्यवेक्षकों से बोर्ड कार्यालय द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ड्यूटी से लापरवाही बरतने एवं विभिन्न अन्य प्रकार की अनियमितताओं के चलते जिन केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को अब तक कार्यभार से मुक्त किया है उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने बारे महानिदेशक, सेकेंडरी शिक्षा विभाग, हरियाणा और निदेशक, मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा को पत्र लिखा गया है।

बिना ड्रेस और साढ़े 12 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में नहीं होगी एंट्री

बोर्ड चेयरमैन, सचिव ने सभी केंद्र अधीक्षकों को पत्र जारी करके सख्त निर्देश दिए है कि वे अपने केंद्र में प्रविष्ट हो रहे छात्रों को स्पष्ट निर्देश दें कि नियमित छात्रों को बिना विद्यालय की वर्दी के प्रवेश नहीं करवाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी छात्र की होगी। इसी प्रकार दोपहर 12:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर आने के निर्देश दिए जाए। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक व ऑब्जर्वर को छोड़कर ड्यूटी पर तैनात अन्य किसी भी स्टाफ को मोबाईल फोन रखने की अनुमति नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जमा होंगे।

झज्जर के परीक्षा केंद्र रावमावि मुंडाहेड़ा से पेपर आउट होकर विडियो वायरल हुआ। विडियो के आधार पर परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परीक्षार्थियों पर यूएमसी भी दर्ज किए गए है।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed