फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The timings of Bhiwani-Rohtak and Bhiwani-Tilakbridge trains will be changed from today.

Bhiwani News: भिवानी-रोहतक व भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेनों का समय आज से बदला जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The timings of Bhiwani-Rohtak and Bhiwani-Tilakbridge trains will be changed from today.
भिवानी। समय पालन में सुधार के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने दो रेल सेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इसके तहत भिवानी-रोहतक व भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेनों का समय 28 मार्च से बदल दिया गया है जो आगामी आदेशों तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 28 मार्च से भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भिवानी, भिवानी सिटी, बामला, खरक, कलानौर कलां व लाहली स्टेशनों पर आंशिक समय परिवर्तन के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक सवारी गाड़ी 28 मार्च से भिवानी से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी लेकिन रोहतक स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 20:00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 20:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरयूबी कार्य के कारण मथुरा-भिवानी ट्रेन देरी से चलेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के बीच आरयूबी लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी ट्रेन 10 मई को मथुरा से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। देरी से ट्रेन चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed