{"_id":"68ebe4cda416525fa808e811","slug":"the-suicide-of-a-senior-officer-is-a-question-mark-on-the-governance-system-ammu-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-141080-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च अधिकारी का आत्महत्या के लिए मजबूर होना शासन तंत्र पर सवाल : अम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च अधिकारी का आत्महत्या के लिए मजबूर होना शासन तंत्र पर सवाल : अम्मू
Sun, 12 Oct 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने कहा कि यदि किसी उच्च पद पर बैठे अधिकारी को सिस्टम इस हद तक तोड़ दे कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाए तो यह केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि पूरे शासन तंत्र पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि एडीजीपी वाई पूरन कुमार की संदिग्ध मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है। दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
अम्मू रविवार को शहर की राजपूत धर्मशाला में आयोजित करणी सैनिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे करणी सैनिकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने की जबकि करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नील देव सिंह काला हांडी, ओडिशा से विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में परिवार की सहमति के बिना न तो पोस्टमॉर्टम होना चाहिए और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने स्पष्ट कहा कि करणी सेना इस प्रकरण में आईएएस अमनीत सिंह और पूरे परिवार के साथ खड़ी है। अम्मू ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो करणी सेना हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सभी जिलों से ज्ञापन भेजेगी।
विज्ञापन
विशेष अतिथि नील देव सिंह ने कहा कि एक दलित परिवार से आने वाले आईपीएस अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना होना अत्यंत निंदनीय है। यदि हरियाणा सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो करणी सेना देशभर में उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर भिवानी राजपूत महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. बृजपाल सिंह पप्पू, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय महामंत्री एवं करणी सेना हरियाणा के प्रभारी दीपक बामल, जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री आशीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।