फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The situation worsened by the strike, the city littered with 40 tons of garbage

हड़ताल से बिगड़े हालात, 40 टन कचरे से अटा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The situation worsened by the strike, the city littered with 40 tons of garbage
नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़क पर लगा गंदगी के ढेर के पास से गुजरते राहगीर। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले दो दिन से छुट्टी होने के कारण शहर से कचरे के ढेर नहीं उठे और सोमवार से नगर परिषद कर्मचारियों ने दो दिन की काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इससे शहर के हालात बिगड़ गए हैं और शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। करीब 40 टन कचरे से शहर अटा हुआ है। मुख्य मार्गों के किनारे लगने वाले ढेरों से कचरा सड़क तक आ पहुंचा है। बारिश और कूड़े का उठान नहीं होना शहरवासियों के लिए आफत बन गया। कूड़े से उठ रही बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। नप सफाई कर्मचारियों ने धरना देकर रोष जताया।
विज्ञापन

नगर पालिका संघ के आह्वान पर सोमवार को नगर परिषद के सभी कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द सरकार से सभी मांगे पूरी किए जाने की गुहार लगाई। नप सफाई कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि मंगलवार तक अगर उनकी सभी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो बुधवार से उनकी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। शहर में कूड़ा उठान नहीं होने से शहर के सर्कुलर रोड पर कई जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए। इसके अलावा सभी निर्धारित 35 से अधिक कूड़ा प्वाइंटों पर भी लगातार दूसरे दिन कूड़ा नहीं उठाने से कचरे का ढेर और अधिक बढ़ गया। ये कचरा बारिश के बाद और लोगों के लिए और अधिक परेशानी का सबब बना, क्योंकि तेज हवाओं के साथ ही कूड़े से उठ रही बदबू दूर दूर तक लोगों को परेशान कर रही थी। नगर पालिका संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि नगर पालिका संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी उनके बकाया मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग कर रहे हैं। जिनमें सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने, ठेकेदारी प्रभा खत्म करने और कर्मचारियों के लंबित पड़े भत्ते और देय जल्द से जल्द दिए जाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा भी नप सफाई कर्मचारियों की काफी ऐसी मांगे हैं, जिन पर सरकार से सहमति बन चुकी थी, मगर उन्हें अभी तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी बढ़ेगी कूड़ा उठान न होने से मुश्किलें
दो दिवसीय हड़ताल के दौरान पहले दिन ही कूड़े के ढेर लग गए। जबकि मंगलवार को भी कूड़ा उठान नहीं होने से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कचरा सर्कुलर रोड की सड़कों पर आ पहुंचा है। जिसकी वजह से फिसलन भी बन रही है। जो वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
नप द्वारा सफाई का कार्य कई हिस्सों में ठेके पर दिया हुआ है। जहां जहां ठेकेदार के कारिंदे सफाई में लगे थे, उन्होंने साफ सफाई का मोर्चा संभाले रखा। जिन हिस्सों में नगर परिषद सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे, उनमें सोमवार को कोई सफाई नहीं हुई।

हम पहले ही सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुके हैं। हमारी हड़ताल दो दिन तक रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो ठेकेदार के कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। सरकार मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द से जल्द उन्हें पूरा कराए।
-पुरुषोत्तम दानव, राज्य सचिव ,नगर पालिका संघ हरियाणा।

नप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।

नप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed