फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The record of maps of old buildings is not updated on the new website

Bhiwani News: नगर परिषद की पुरानी वेबसाइट ठप, नई वेबसाइट पर पुराने भवनों के नक्शों का रिकॉर्ड नहीं अपडेट

Tue, 03 Sep 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
The record of maps of old buildings is not updated on the new website
भिवानी। नगर परिषद की पुरानी वेबसाइट ठप होने के कारण शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नई साइट को चालू किया है, जिसमें पुराने भवनों के नक्शों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है। इसकी वजह से जहां अधिकारी असमंजस में हैं वहीं भवनों के नक्शों के रिकॉर्ड को लेकर शहरवासी भी दुविधा में फंसे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की भवन निर्माण और नक्शा मंजूरी से जुड़ी पुरानी वेबसाइट का सर्वर काफी अर्से से ठप था। मुश्किल से दिन में एक या दो घंटे ही ये वेबसाइट आंशिक रूप से चल पाती थी, ऐसे में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नई वेबसाइट जारी कर दी। जिस पर भवन निर्माण के नक्शों से जुड़े नए आवेदनों का डॉटा तो अपडेट दर्शाया जा रहा है, लेकिन नगर परिषद में पहले से मौजूद भवन निर्माण व नक्शों से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं है। इसकी वजह से नगर परिषद में अपनी प्रॉपर्टी के संबंध में जानकारी जुटाने एवं जरूरी कार्यों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में 15,000 से अधिक व्यावसायिक और घरेलू नक्शों को नगर परिषद मंजूरी दे चुकी है। शहरी हद में नवनिर्माण को लेकर नक्शा मंजूरी के लिए अब विभाग की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे में नगर परिषद द्वारा पहले से जारी किए गए भवनों के नक्शे एवं निर्माण से जुड़ी जानकारी नई वेबसाइट पर अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की भवन निर्माण एवं नक्शा पास करने की शाखा में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पुरानी वेबसाइट में सर्वर ठप रहने सहित अन्य तकनीकी दिक्कतें आ रही थी, इसी वजह से विभाग ने नई वेबसाइट पर आवेदन कराने की व्यवस्था की है। ये मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाया जा चुका है। इसमें पुराना रिकार्ड का डॉटा भी जल्द अपडेट कराया जाएगा। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed